फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हिमाचल विस चुनाव: सीएम जयराम ने निकलवाया मुहूर्त, इस दिन दाखिल करेंगे नामांकन

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Oct 2022 03:03 PM IST

सार

सिराज भाजपा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नामांकन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सराज भाजपा नेता पीताम्बर ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नामांकन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद


सिराज भाजपा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नामांकन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 अक्तूबर को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कुथाह मेला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।


भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सराज भाजपा नेता पीताम्बर ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नामांकन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे और उसके बाद जंजैहली के ऐतिहासिक कुथाह मेला मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next