फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के दौरान बढ़ी ऑनलाइन ठगी, सतर्क रहें लोग: डीजीपी

Sun, 24 May 2020 11:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के डीजीपी सीताराम मरडी ने वीडियो बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान पहले से ज्यादा सतर्कता बरतें। कहा कि कोविड के दौरान साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के लिए विभिन्न तरह के वायरस का इस्तेमाल कर फर्जी ई-मेल भेजकर हैकिंग शुरू कर दी है। ऐेसे में किसी अंजान आईडी से आने वाले ई-मेल को न खोलें और सर्च इंजन पर किसी भी जानकारी को खोजने के बाद उनका भरोसा न करें।

विज्ञापन


सिर्फ आधिकारिक साइटों पर ही दी गई जानकारी को सही मानें। अगर किसी को कोविड फंड में दान देना है तो भारत सरकार या राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर ही वित्तीय लेनदेन करें। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में जो भी नए केस आ रहे हैं, वे बाहरी राज्यों से आए लोगों के हैं। कहा कि इनके लिंक पता कर इंफेक्शन की चेन तोड़ने का काम किया जा रहा है।

अभी तक 244 लोगों के खिलाफ 197 मामले क्वारंटीन तोड़ने के दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में विभिन्न तरह की रियायतें मिलने जा रही हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हाथ धोने के निर्देशों का ध्यान रखना होगा। डीजीपी ने कहा कि शाम सात से सुबह सात तक गैर जरूरी परिवहन मना है इसलिए इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें