फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: बीसीसीआई के अनुबंध में रेणुका ठाकुर की लंबी छलांग, बी ग्रेड लेने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर

Thu, 27 Apr 2023 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

बीसीसीआई की ओर से जारी नए अनुबंध में 17 महिला खिलाड़ियों को रखा गया है। बी ग्रेड में मौजूद खिलाड़ियों को सालाना 30 लाख रुपये फीस के तौर पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
रेणुका ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका ठाकुर ने बीसीसीआई के सालाना अनुबंध में लंबी छलांग लगाई है। बीसीसीआई ने रेणुका को सीधे ग्रेड श्रेणी में शामिल कर लिया है। 2022 के वनडे वर्ल्ड कप और इस साल हुए टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का रेणुका को इनाम मिला है। इसके अलावा हिमाचल की हरलीन देओल ने अपना ग्रेड बरकरार रखा है।

 

वह इस बार भी सी ग्रेड में हैं। बीसीसीआई की ओर से जारी नए अनुबंध में 17 महिला खिलाड़ियों को रखा गया है। बीसीसीआई ए-ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को सालाना फीस के तौर पर 50 लाख रुपये देती है। बी ग्रेड में मौजूद खिलाड़ियों को 30 लाख और सी ग्रेड में जगह बनाने वालों को 10 लाख रुपये फीस के तौर पर दिए जाते हैं।

विज्ञापन


मां बोलीं, बेटी की मेहनत ला रही रंग
रेणुका सिंह ठाकुर की माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि कहा कि बीसीसीआई के सालाना अनुंबध में रेणुका को बी ग्रेड में शामिल करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। रेणुका ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि रेेणुका के पिता ने जो सपना देखा था रेणुका ने इसे साकार कर दिया है।

रेणुका का अब तक का प्रदर्शन
रेणुका ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में में सात अक्तूबर 2021 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया। रेणुका ने अब तक खेले कुल 32 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 31 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें एक मैच में रेणुका ने 15 रन देकर पांच विकेट हासिल किए हैं। सात एक दिवसीय मैचों में 18 विकेट चटकाएं है। कॉमनवेल्थ गेम्स में रेणुका सिंह ठाकुर सबसे अधिक 11 विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें