राज्य सहकारी बैंक ने वन टाइम सेटलमेंट योजना में प्रदेश के 200 किसानों को लाभान्वित करते हुए करोड़ों के ऋण को माफ कर किसानों को बड़ी राहत दी है।
बैंक के निदेशक केशव नायक ने बताया कि बिना गारंटी के आवंटित किया गया करीब दो करोड़ का लोन पिछले कई कई सालों से वसूल नहीं किया जा रहा था।
इसके लिए बैंक ने वन टाइम सेटलमेंट योजना में किसानों के ऋण का ब्याज माफ करने की पहल की। इस योजना से जहां किसानों को लाभ दिया गया वहीं वर्षो से फंसे बैंक का करीब 45 लाख का मूलधन भी वसूल करने में कामयाबी पाई।
उन्होंने बताया कि बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन के नेतृत्व में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने बैंक के बेहतरीन संचालन के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। नायक ने बताया कि बैक ने अपने शेयर होल्डर को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।