फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले जा सकते हैं हिमाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्य सचिव खाची

Thu, 05 Aug 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सूत्रों के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री और मंत्रियों में मंत्रणा चल रही है। संभव है, जल्द ही इस पर कोई फैसला हो सकता है। क्योंकि, अनिल खाची की जगह कौन लेगा, इसको लेकर फिलहाल सहमति बनती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनिल खाची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची को बदला जा सकता है। बुधवार को भी इस संबंध में दिनभर चर्चा रही। उनकी सख्त मिजाजी कुछ मंत्रियों और अधिकारियों को अखरने लगी है। ऐसे में वह मुख्यमंत्री को उन्हें बदलने की राय दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री और मंत्रियों में मंत्रणा चल रही है।

विज्ञापन


संभव है, जल्द ही इस पर कोई फैसला हो सकता है। क्योंकि, अनिल खाची की जगह कौन लेगा, इसको लेकर फिलहाल सहमति बनती नहीं दिख रही है। खाची की नियुक्ति राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर होगी या फिर वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। इस संबंध में भी अभी तक स्थिति साफ नहीं है। उधर, इस बारे में मुख्यमंत्री से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें