फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट बैठक: युवाओं के लिए खुलेगा नौकरियों का पिटारा; सभी फैसलों को जानने के लिए बने रहें

Fri, 13 Nov 2026 04:02 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। बैठक में सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने, नए पद सृजित करने और कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट के फैसलों पर बेरोजगार युवाओं और सरकारी कर्मचारियों की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को शिमला स्थित राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में शुरू हो गई है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले हो रही इस बैठक में सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने, रोजगार के नए अवसरों, कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


बैठक में 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों के प्रारूपों पर भी विचार किया जा सकता है। शिमला रोड यूजर एंड पेडेस्ट्रियन एक्ट में संशोधन और नगर निकायों से जुड़े कानूनों में बदलाव के प्रस्ताव भी चर्चा में रहने की संभावना है। 

सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने और नए पद सृजित करने के प्रस्तावों पर भी बेरोजगार युवाओं की नजरें टिकी हैं। हालांकि, किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, इसकी जानकारी बैठक के फैसलों के बाद ही स्पष्ट होगी। अपडेट जारी है...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें