हिमाचल में जहां बोर्डों-निगमों में धड़ाधड़ नियुक्तियां हो रही हैं, वहीं एक बोर्ड में कर्मचारी नेता की तैनाती मजाक बन गई है। जयराम सरकार ने करीब पांच महीने पहले कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर को सन्निर्माण कामगार बोर्ड का अध्यक्ष तो बना दिया, मगर उन्हें सरकारी नौकरी से रिलीव नहीं किया गया है।
कर्मचारी नेताओें की गुटबाजी में कामगार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर यह नियुक्ति अटक गई है। सुरेंद्र ठाकुर को मई में ही नियुक्ति दे दी गई थी, मगर न तो उन्हें सरकारी नौकरी से लंबी छुट्टी दी गई और न ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी गई है। कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता हैं। ठाकुर को 14 मई 2018 को सन्निर्माण कामगार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।