भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा कांगड़ा की सभी सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं और भाजपा में उन्हीं नेताओं को लिया जाएगा। जो बिना किसी प्रलोभन के शामिल होगें।
खन्ना ने कहा कि सत्ता का रास्ता कांगड़ा से गुजरता है और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का पूरा ध्यान कांगड़ा में है। भाजपा का संगठन पहले से काफी मजबूत हुआ है और इसी संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की वापसी होगी। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की रिपोर्ट उनके पास है और रिपोर्ट के आधार पर ही इस बार टिकटों का आवंटन होगा।
शुक्रवार को कांगड़ा के ब्रजेश्वरी देवी मंदिर मे पूजा अर्चना करने के बाद खन्ना ने कहा कि प्रदेश का ऐसा कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है, जहां कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई न हो। कांग्रेस के सभी बड़े नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते है। भाजपा पार्टी जयराम के नेतृत्व में दोबारा सता हासिल करेगी।
इस दौरान प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना से मिला और पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम से ऋण पर ब्याज माफ़ी को लेकर उन्हें अवगत करवाया।