फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल में नया कर्मचारी महासंघ बनाने की तैयारी, कल होगा चुनाव

Fri, 08 Sep 2023 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला और ब्लॉक स्तरीय चुनाव हो चुके हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी चुनकर आए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में नया महासंघ गठित होने जा रहा है। ब्लॉक और जिला के चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव 9 सितंबर को प्रदेश शिमला के समरहिल में होगा। महासंघ के राज्य संयोजक सौरभ वैद ने बताया कि जिस तरह से सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की गई है। 

विज्ञापन


इस तरह कर्मचारियों की अन्य समस्याएं भी उनके समक्ष रखकर सुलझाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला और ब्लॉक स्तरीय चुनाव हो चुके हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी चुनकर आए हैं।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि भाग लेंगे। विभागीय इकाइयों के प्रतिनिधि भी चुनाव का हिस्सा होंगे। इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा चुनाव के माध्यम से हम हिमाचल प्रदेश में एक सशक्त कार्यकारिणी बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें