कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी परमजीत सैन ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के अनुसार आग कृष्णा देवी के घर में लगी। उस समय गांव में सभी लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे।
आग की सूचना के बाद कोटखाई और ठियोग से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन लकड़ी के घर होने के कारण आग ने सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक गाय और 21 परिवारों का सारा सामान राख हो गया।
प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये और राशन-कंबल दिए
सूचना मिलने पर शिमला से एडीएम नरेश ठाकुर और एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। आग से प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि, राशन, कंबल और अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया।