सत्ता का नशा कांग्रेसियों के सिर चढ़कर बोल रहा है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कानूनगो और पटवारी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दोषियों को संरक्षण दिया तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे। मंत्री और अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं, जबकि आम जनता और सरकारी कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर शनिवार को मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही। जयराम ने कहा कि सरकार का काम जनहित में निर्णय लेना होता है, लेकिन हिमाचल में स्थिति हास्यास्पद और चिंताजनक है।