फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं को अब ऐसे अपडेट करेगी पुलिस, डीजीपी ने बैठक दिए निर्देश

Thu, 17 May 2018 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने मुख्यालय में आयोजित थाना प्रभारियों की बैठक में अहम निर्देश दिए हैं। सीएम जयराम ठाकुर द्वारा गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेने के अगले ही दिन पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी एक्शन में आ गए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस मुख्यालय शिमला में दक्षिण रेंज के थाना प्रभारियों, उप अधीक्षकों और अधीक्षकों की बैठक लेते हुए पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके केस से अपडेट रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। शिकायतकर्ता जब तक जांच से संतुष्ट नहीं होगा, तब तक इस ग्रुप पर उन्हें पूरी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

बेवजह किसी भी व्यक्ति को तंग न करें

मरडी ने कहा कि बेवजह किसी भी व्यक्ति को तंग न करें। यहां तक कि किसी व्यक्ति द्वारा किसी के खिलाफ शिकायत भी की जाती है तो जांच पूरी होने तक संबंधित व्यक्ति को तंग न किया जाए।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पहली कार्रवाई में 6 माह की सजा और दूसरी कार्रवाई में दो साल की सजा मिलेगी। 

बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर पुलिस काम कर रही है। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के साथ हिमाचल पुलिस समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए भी पुलिस हर संभव काम कर रही है। 
विज्ञापन

लंबित केस निपटाने को बनाएंगे लीगल सेल

उन्होंने बताया कि इसी तरह की दूसरी बैठक मंडी रेंज में होगी। इसमें लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर जिले के थाना प्रभारी और अफसर भाग लेंगे।

इसके बाद धर्मशाला में उत्तरी रेंज की बैठक होगी। मरडी ने बताया कि कोर्ट में लंबित केसों का जल्द निपटारा करवाने के लिए पुलिस मुख्यालय में लीगल सेल स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्ती बरतेगी। नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस के जवान सादी वर्दी में स्कूल और कॉलेजों के आसपास तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें