फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई योजना का बटन दबाने के पांच मिनट बाद हुआ विस्फोट, यहां जानिए पूरा मामला

Thu, 17 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री की ओर से सिंचाई योजना का बटन दबाने के पांच मिनट बाद ही ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया।उपमंडल पांवटा साहिब के नवादा क्षेत्र में 2.30 करोड़ की लागत से तैयार उठाऊ सिंचाई योजना के शुभारंभ के दौरान ही ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया। 

विज्ञापन


बुधवार को जब आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने सिंचाई योजना का बटन दबाया, उसके पांच मिनट बाद ही मंत्री की उपस्थिति में ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। 

धमाके के बाद योजना की पाइप लाइन में भी लीकेज हो गई। घटना से नाराज मंत्री महेंद्र सिंह ने विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तगड़ी क्लास ली। उन्होंने फटकार लगाते हुए मशीनरी को फौरन दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में इस कारण हुआ धमाका

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मंत्री ने पहले भूमि पूजन किया। रिबन काटने के बाद जैसे ही उन्होंने पंप हाउस के भीतर योजना का शुभारंभ करने के लिए बटन दबाया, उसके ठीक पांच मिनट बाद पंप हाउस से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित ट्रांसफार्मर में जोरदार विस्फोट हो गया।

इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके के बाद पंप हाउस में भी तकनीकी खराबी दिखी। पंप हाउस के भीतर लगे पंखे भी जल गए। इस घटनाक्रम के बाद आईपीएच मंत्री ने मौके पर उपस्थित बिजली और आईपीएच अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शुभारंभ से पूर्व योजना की टेस्टिंग करनी चाहिए थी। इस मामले में विभाग और ठेकेदार की कहीं न कहीं लापरवाही भी सामने आ रही है।

माना जा रहा है कि योजना शुरू करने के बाद ही ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा सका। इसी वजह से ट्रांसफार्मर में बड़ा विस्फोट हो गया। गनीमत यह रही कि ट्रांसफार्मर से कुछ ही दूरी पर स्थित विभाग के कर्मचारी और लोग सुरक्षित बच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें