फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: हेल्पलाइन 1100 पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में हिमाचल पुलिस अव्वल

Wed, 05 Jan 2022 12:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि इस हेल्पलाइन को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 16 सितंबर 2019 को शुरू किया था जिसमें टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से आम लोग अपनी शिकायत व समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 में दर्ज होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस अव्वल रही है। 
विज्ञापन


दर्ज शिकायतों में 75.5 फीसदी का निपटारा शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि के स्तर पर किया गया है। हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात सामने आई थी। 

खास बात यह है कि पुलिस को छोड़कर किसी भी विभाग का शिकायतों के निस्तारण का प्रतिशत 70 फीसदी भी नहीं पहुंच पाया है। प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि इस हेल्पलाइन को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 16 सितंबर 2019 को शुरू किया था जिसमें टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से आम लोग अपनी शिकायत व समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन


शुरूआत से लेकर 4 जनवरी तक पुलिस विभाग से संबंधित 30178 शिकायतें व समस्याएं आम नागरिकों ने उठाई जिनमें से 30288 का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की दैनिक व साप्ताहिक समीक्षा की जाती है और जिन स्तर पर शिकायत निर्धारित अवधि से ज्यादा समय के लिए लंबित रहती है, उनसे जवाब तलब भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें