फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की निगरानी के लिए हिमाचल पुलिस ने शुरू किया प्रशिक्षण कोर्स

Wed, 20 Oct 2021 09:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

साइबर क्राइम विंग ने सभी जिलों के पुलिस कर्मचारियों के लिए 19-20 अक्तूबर को साइबर अपराध के अन्वेषण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स करवाया। इस अवसर पर डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस कर्मियों को साइबर डोमेन में अपनी विशेषज्ञता विकसित करने और पुलिस जांच में सोशल मीडिया की शक्ति का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के अपराध और द्वेष विचार प्रसारित करने के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अब सोशल मीडिया की निगरानी के लिए पुलिस को दक्ष करने के लिए नई कवायद शुरू की है। पुलिस के जवानों को सोशल मीडिया की निगरानी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में सीआईडी की साइबर क्राइम विंग ने सभी जिलों के पुलिस कर्मचारियों के लिए 19-20 अक्तूबर को साइबर अपराध के अन्वेषण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स करवाया। इस अवसर पर डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस कर्मियों को साइबर डोमेन में अपनी विशेषज्ञता विकसित करने और पुलिस जांच में सोशल मीडिया की शक्ति का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट, वेब का उपयोग करने वाले व्यक्ति हमेशा अपने डिजिटल चिन्ह छोड़ जाते हैं। जिनका प्रभावी अन्वेषण के दौरान पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेक न्यूज से लेकर अफवाह फैलाने और लोगों को भड़काने वाली सोशल मीडिया की ट्रोल आर्मी, लोगों के पर्सनल डेटा की चोरी और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से युवाओं पर मानसिक दबाव की चुनौती बढ़ गई है। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया विश्लेषण में पुलिस बल को प्रशिक्षित करने के लिए साइबर क्राइम सेल की पहल की सराहना की। एचसी संदीप प्रभारी डीसीआरबी सिरमौर, आरक्षी नीतीश और आरक्षी अमरेंद्र साइबर सेल सिरमौर, आरक्षी शुभम पीटीसी और आरक्षी अजय ऊना साइबर सेल को पुलिस महानिदेशक ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अपराध अतुल फूलजेले, पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध रोहित मालपानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध नरवीर सिंह राठौर ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें