डीजीपी बनने पर संजय कुंडू को बधाई देने के लिए दिल्ली से आए व्यक्ति की कोरोना से दिल्ली में मौत के बाद दो दिन सील रहा पुलिस मुख्यालय वीरवार को खुल गया। दफ्तर खुलने के साथ ही डीजीपी संजय कुंडू समेत तमाम अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठे। कार्यालय आने से पहले कुंडू ने सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान उन्होंने पूरी स्थिति की मुख्यमंत्री को जानकारी दी। साथ ही कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा के बाद कार्यालय आकर कामकाज निपटाया।