फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: डीजीपी बोले- 20 दिन में पूरा होगा दस्तावेजों का मूल्यांकन, चयनित अभ्यर्थियों को चार जुलाई से प्रशिक्षण

Thu, 28 Apr 2022 08:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के बरमाणा में डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि लाहौल-स्पीति, किन्नौर, हमीरपुर और ऊना जिले में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और मूल्यांकन किया जा चुका है, अन्य जिलों में यह प्रक्रिया आगामी 20 से 25 दिन में पूरी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण चार जुलाई से शुरू हो जाएगा। बिलासपुर के बरमाणा में डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि लाहौल-स्पीति, किन्नौर, हमीरपुर और ऊना जिले में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और मूल्यांकन किया जा चुका है, अन्य जिलों में यह प्रक्रिया आगामी 20 से 25 दिन में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद चिकित्सीय जांच और चरित्र सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन


कांस्टेबल के पद पर चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण चार जुलाई से शुरू करना निश्चित किया गया है। डरोह प्रशिक्षण केंद्र में सामान्य पुरुष और महिला कांस्टेबल को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिकों के कोटे से भर्ती कांस्टेबल ऊना की प्रथम भारतीय आरक्षित वाहिनी बनगढ़ और चालक कैडर के अंतर्गत भर्ती कांस्टेबलों को हमीरपुर की चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें