फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गलती ने ले ली पुलिस कर्मचारी की जान, सदमे में परिवार

Mon, 05 Mar 2018 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

धुएं से दम घुटकर एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई है। मामला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के टापरी थाने का है। यहां पिछले आठ महीने से बतौर सिपाही तैनात बलवंत सिंह (30) शनिवार रात करीब 12:00 बजे ड्यूटी ऑफ होने के बाद सब्जी मंडी के पास क्वार्टर में हिटर ऑन कर सो गया।

विज्ञापन


इस वजह से बेड के आसपास रखे कपडे़ और सामान जल गया। हादसे का पता रविवार को उस वक्त चला जब बलवंत ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। बलवंत की ड्यूटी रविवार दोपहर तीन बजे से शुरू होनी थी। पुलिस थाना टापरी के एमएचसी ने ड्यूटी के लिए बलवंत को लगातार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

लिहाजा, थाना प्रभारी श्याम तोमर के साथ कुछ जवान बलवंत के क्वार्टर में गए। दरवाजा खटखटाया मगर जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो कपडे़ जले हुए दिखे। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि जवान का शरीर नहीं जला है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में धुएं से दम घुटकर मौत होने की आशंका है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चलेगा। फिलहाल शव को जेएसडब्ल्यू के शव गृह में रखा गया है। पनजोत डाकघर भोरंज तहसील बौरंग, जिला हमीरपुर में बलवंत के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें