फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: करनाल में डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा हिमाचल पुलिस का कांस्टेबल निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

Tue, 27 Sep 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/धर्मपुर

सार

करनाल में डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कांस्टेबल निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। एसपी मंडी ने पंजाब पुलिस से सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। पुलिस की वर्दी पहने आरोपी की कार से करनाल के एंटी नारकोटिक्स सेल ने डेढ़ किलोग्राम चरस पकड़ी थी। आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी समखेतर, मंडी के रूप में हुई है। आरोपी मंडी के धर्मपुर में तैनात है। उसने चरस की सप्लाई नीलोखेड़ी में दो लोगों को देनी थी।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इसके लिए आरोपी कांस्टेबल ने 20 हजार रुपये एडवांस लिए थे। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने सस्पेंशन और विभागीय जांच की पुष्टि की है। संजीव पिछले 35 वर्षों से हिमाचल पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहा है। इससे पहले भी आरोपी का कई विवादों से नाता रहा है। पहले भी सस्पेंड होकर नौकरी में बहाल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें