फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hydraulic Cutter: बचाव अभियान चलाने के लिए हिमाचल पुलिस ने खरीदे अत्याधुनिक हाइड्रॉलिक कटर

Sat, 01 Apr 2023 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट और रेलवे विभाग ने सड़क वाहन हादसों में प्रभावी बचाव अभियान चलाने के लिए 5 हाइड्रॉलिक कटर एवं स्प्रेडर की खरीद की है। यह अत्याधुनिक उपकरण सभी पुलिस रेंज को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट और रेलवे विभाग ने सड़क वाहन हादसों में प्रभावी बचाव अभियान चलाने के लिए 5 हाइड्रॉलिक कटर एवं स्प्रेडर की खरीद की है। यह अत्याधुनिक उपकरण सभी पुलिस रेंज को दिए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन उपकरणों की मदद से 2 मिनट से भी कम समय में किसी भी वाहन के अंदर प्रवेश किया जा सकता है। वाहन के नीचे फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसका उपयोग पीड़ित और घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए सकारात्मक रूप में किया जा सकता है। बचाव दल अकसर वाहन से घायल और पीड़ित व्यक्ति को निकालने के लिए गोलाकार आरी का इस्तेमाल करते थे, लेकिन इनमें कई कमियां थीं।

विज्ञापन


आरी चिंगारी पैदा कर सकती है, जिससे आग लग सकती है। तेज आवाज हो सकती है, पीड़ितों को तनाव हो सकता है और अकसर धीरे-धीरे काट सकते हैं। वैकल्पिक रूप से बचावकर्मी क्राउबार या हॉलिगन बार के साथ वाहन के दरवाजों को खोलने की कोशिश कर सकते हैं , लेकिन पीड़ितों को और अधिक घायल कर सकता है। ये उपकरण वाहन को काट और खोल सकते हैं। वाहनो को उठा भी सकते हैं। यह बचाव उपकरणों के कार्यों पुश, पुल, कट और स्प्रेड का कार्य हो तुरंत कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें