फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इस दिन चंबा आएंगे पीएम मोदी, हाइडल प्रोजेक्ट करेंगे लोकार्पित

Fri, 07 Oct 2022 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मोदी चंबा में एक बिजली परियोजना लोकार्पित करेंगे और दो का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से 180 मेगावाट की होली बजौली परियोजना को लोकार्पित करने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को चंबा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से उनका दौरा तय हो गया है। मोदी चंबा में एक बिजली परियोजना लोकार्पित करेंगे और दो का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से 180 मेगावाट की होली बजौली परियोजना को लोकार्पित करने का अनुरोध किया था। वह 48 मेगावाट की चांजू-तीन और 30 मेगावाट की देयोठल चांजू परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के चंबा दौरे को लेकर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उपायुक्त चंबा से भी इस संबंध में संवाद किया। 

विज्ञापन


कुछ पप्पुओं की वजह से कांग्रेस में उथल-पुथल का माहौल: जयराम
बल्ह के भंगरोटू मैदान में जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में कुछ पप्पुओं की वजह से उथल-पुथल का माहौल है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं भी सोचता था कि इन्हें पप्पू क्यों कहते हैं, लेकिन जब राष्ट्र को संबोधित करते वक्त उनके नेता आटे को लीटर में माप रहे थे तो मुझे पता लगा कि इन्हें इसलिए पप्पू कहते हैं। भागदौड़ वहीं होती है, जहां विश्वास की कमी हो और पार्टी नेतृत्वहीन हो। कांग्रेस के चार में से दो वर्किंग प्रेजिडेंट इस्तीफा देकर भाजपा में आ गए। भाजपा के एक पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में चले गए थे, वे भी वहां का माहौल देखकर लौट आए। कांग्रेस के कई और नेता भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस के दिन खत्म हो चुके हैं। कांग्रेस बीते जमाने की बात हो गई है। अब सरकार नहीं बदलेगी रिवाज बदलेगा।

कांग्रेस को खुद पर नहीं भरोसा, तभी फोन पर बांट रही टिकट  : कश्यप
। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं में अंतर्कलह और नेतृत्व की कमी के चलते आज उनके नेता फोन पर ही टिकट आवंटन कर रहे हैं। कांग्रेस को भरोसा नहीं हैं कि जनता के सामने टिकट की घोषणा करे, क्योंकि उनके प्रत्याशी जीतने लायक ही नहीं हैं। कश्यप ने कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू के उस बयान को हास्यास्पद बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 40 टिकट फाइनल हो गए हैं और प्रत्याशियों को फोन पर सूचना दी जा चुकी है। कश्यप ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के पास केंद्र से लेकर राज्य में न तो कोई नेता है और न ही नेतृत्व है। कांग्रेस में हॉलीलॉज बनाम सुक्खू, मुकेश बनाम कौल सिंह और रामलाल ठाकुर की गुटबाजी की वजह से ही फोन पर टिकट फाइनल हो रहे हैं। हालत ये है कि प्रदेश को गारंटी दे रही कांग्रेस अपने नेताओं को टिकट की गारंटी नहीं दे पा रही। कहा कि कांग्रेस लोगों के सामने यह बता नहीं पा रही है कि किस-किस को टिकट दिया है। यह बताता है कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जिसे लोगों के बीच ला सके। कांग्रेस से चुनाव मैदान में कोई भी आए, जीत तो भाजपा प्रत्याशियों की ही होगी। उन्होंने कहा कि लोगों के भय से आज कांग्रेस को फोन पर ही टिकटें फाइनल करने की नौबत आ चुकी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सिर्फ रामपुर और शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट बचाने में लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें