फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पेंशनर्स समिति ने पूछा, मुख्यमंत्री बताएं चार से घटाकर तीन फीसदी क्यों किया डीए

Thu, 16 Oct 2025 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पूछा है कि आखिर क्यों 4 फीसदी से घटा कर डीए की किस्त 3 फीसदी की गई है।
विज्ञापन
अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पूछा है कि आखिर क्यों 4 फीसदी से घटा कर डीए की किस्त 3 फीसदी की गई है। डीए और एरियर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों का हक है, सरकार इसमें मनमानी तब्दीली नहीं कर सकती। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश के सभी पेंशनरों से शुक्रवार को प्रदेश भर में होने वाले प्रदर्शनों में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर सरकार को अपनी ताकत दिखने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महासचिव इंदरपाल शर्मा, अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा और मीडिया प्रमुख सैन राम नेगी ने कहा कि सरकार ने 1 जनवरी 2016 और 31 जनवरी 2021 के बीच रिटायर हुए पेंशनरों को संशोधित कम्युटेशन, लीव इन्कैशमेंट, ग्रेच्युटी, 16 प्रतिशत डीए और दो वर्षों से चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया है। इसके कारण पेंशनरों में सरकार के प्रति भारी रोष है। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने हैरानी जताई है कि मुख्यमंत्री ने 3 फीसदी डीए देने की घोषणा की जबकि1 जुलाई 2023 को भारत सरकार ने चार फीसदी जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें