फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दिसंबर में ज्वालामुखी आ सकते हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Thu, 16 Oct 2025 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

अमित शाह दिसंबर में हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी में होने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 62वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिसंबर में हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी में होने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 62वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में जिला प्रशासन के पास अस्थायी सूचना प्राप्त हो चुकी है। आगामी दिनों में सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक भी होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अमित शाह बीते वर्ष पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 61वें स्थापना दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि को तौर पर शामिल हुए थे। इस बार वह हिमाचल प्रदेश आ सकते हैं। ज्वालामुखी के गांव सपड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि दिसंबर में एसएसबी का स्थापना दिवस है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इस कार्यक्रम में शामिल होने की अस्थायी सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें