फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर: सरकारी दफ्तर में कर्मियों ने सजा दी शराब की महफिल, खूब पीटे टेबल

Thu, 28 Oct 2021 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम पालमपुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरों की महफिल में मस्त इन कर्मचारियों का किसने और कब वीडियो बनाया, नशे में चूर इन कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में मस्त कर्मचारियों ने एक सरकारी कार्यालय में जमकर दावत उड़ाई। इन कर्मचारियों ने टेबल बजाकर गीत-संगीत का भी खूब आनंद लिया। कार्यालय में कर्मचारियों की इस महफिल का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ये कर्मचारी शराब के साथ गीत-संगीत का मजा लेते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को एसडीएम पालमपुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरों की महफिल में मस्त इन कर्मचारियों का किसने और कब वीडियो बनाया, नशे में चूर इन कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन कर्मचारी मौजूद हैं। ये राजस्व विभाग से संबंधित बताए जा रहे हैं। इनमें एक विभाग का अधिकारी भी है। इनके चेहरे वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं। 

यह वीडियो कब बना है, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका अभी कोई पता नहीं है। यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया में जारी हुआ है। वीडियो जारी होते ही विभाग में अंदरखाते हड़कंप मचा हुआ है। सरकारी कर्मचारियों के कार्यालय में हुई इस दावत को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार कई विभागों के कर्मचारी शाम को काम खत्म होते ही सरकारी विश्रामगृह या कार्यालयों के टेबलों पर अपनी महफिल सजा लेते हैं।
विज्ञापन


एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि वीडियो उनके ध्यान में आया है। इसमें कौन कर्मचारी मौजूद हैं, इसकी जांच शुरू कर दी है। कहा कि जल्द इसका पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें