फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के प्रवेश द्वार पर नजर आएगी हिमाचल की संस्कृति

विज्ञापन
हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में लगाई पेंटिंग। - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
गेटों पर लगेंगे विशालकाय भित्ति चित्र, विवि के पूर्व छात्र कर रहे हैं तैयार
विज्ञापन

एचपीयू के प्रो. हिम चटर्जी ने बनाया है डिजाइन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति अब प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर नजर आएगी। इसका मकसद प्रदेश में पर्यटन कारोबार को गति देना है। चित्रों को बनाने का जिम्मा विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट के प्रो. हिम चटर्जी ने संभाल रखा है। चित्रों को उकेरने का काम भी विजुअल आर्ट विभाग से पढ़कर निकले छात्र ही कर रहे हैं।
हिमाचल के पूर्ण गठन को 50 साल होने पर विकास के सफर को भी इन भित्ति चित्रों के जरिये दर्शाया जा रहा है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर यह चित्र बनाए जा रहे हैं। ऐसे तीन भित्ति चित्र बनकर तैयार हो चुके है। अन्य का काम जारी है। इन चित्रों के जरिये पहाड़ी राज्य की जीवन शैली, लोकनृत्य और हिमाचल के सौंदर्य को दिखाया गया है।
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट के प्रो. हिम चटर्जी ने इन भित्ति चित्रों को डिजाइन किया है। इनको बनाने का कार्य लोनिवि करवा रहा है। प्रो. चटर्जी की देखरेख में इनका निर्माण विवि से पढ़कर निकले विजुअल आर्ट के पूर्व छात्रों ने किया। प्रो. चटर्जी ने बताया कि इन चित्रों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोक नृत्य, पर्यटन और धार्मिक स्थलों तथा मंदिरों को दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही चित्रों में हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के चलते 50 साल पूरे होने का एक लोगो भी बना है। इसमें थामें पग पक प्रगति की डोर, चला हिमाचल शिखर की ओर नारा लिखा गया है। प्रो. चटर्जी ने बताया कि जल्द इन भित्ति चित्रों का लोकापर्ण किया जाएगा।
यहां बन चुके हैं चित्र
अभी तक पौंटा साहिब, परवाणू और स्वारघाट-किरतपुर गलां मोड़ा में यह चित्र बनकर तैयार हो चुके हैं। कुछ जगह गेट और अन्य चित्रों को बनाने काम चल रहा है। कहा कि हर प्रवेश स्थल पर ऐसे अलग-अलग डिजाइन के चित्र और गेट बनाए गए हैं। यह पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन

चटर्जी ने डिजाइन किया डाक टिकट
शिमला। राजधानी शिमला में आयोजित पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यातिथि जेपी नड्डा ने डाक टिकट को जारी किया। इसका डिजाइन भी एचपीयू के विजुअल आर्ट विभाग के प्रो. हिम चटर्जी ने किया है। 50 ईयर ऑफ स्टेट हुड नाम के इस डाक टिकट को सोमवार को जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें