हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा के लिए प्रमोट करने की तैयारी में है। इसके साथ ही बोर्ड पांचवीं कक्षा के रद्द हुए हिंदी विषय के पेपर को दोबारा न लेने के पक्ष में है। बोर्ड के पदाधिकारी मंगलवार को बैठक कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को यह प्रस्ताव भेजेंगे। बैठक में जमा दो कक्षा की शेष परीक्षाओं और पेपरों के मूल्यांकन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।