फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अब स्वतंत्रता सेनानियों की बेटियों के बच्चों को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ

Tue, 13 Jan 2026 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 अधिसूचना के अनुसार अब स्वतंत्रता सेनानियों की बेटियों के बच्चों को भी डब्ल्यूएफएफ यानी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर्स आरक्षण का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को मिलने वाले लाभों के दायरे का विस्तार किया है। अधिसूचना के अनुसार अब स्वतंत्रता सेनानियों की बेटियों के बच्चों को भी डब्ल्यूएफएफ यानी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर्स आरक्षण का लाभ मिलेगा। पहले लाभ सिर्फ बेटों के बच्चों तक सीमित था। यह संशोधन उच्चतम न्यायालय के 28 फरवरी 2024 के निर्णय के अनुपालन में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रित की परिभाषा को विस्तृत करते हुए पत्नी, प्रत्यक्ष वंशज, विवाहित बेटियां, पोती, विवाहित एवं अविवाहित पोते-पोतियां यानी बेटियों की ओर से भी और अन्य ऐसे व्यक्ति शामिल किए गए हैं, जो स्वतंत्रता सेनानी पर पूर्ण या आंशिक रूप से निर्भर रहे हों। यह अधिसूचना 6 जनवरी से प्रभावी मानी जाएगी। इस निर्णय से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों में समानता सुनिश्चित होगी और बेटियों के बच्चों को भी सरकारी योजनाओं व आरक्षण का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें