फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सोलन में सलमान रुश्दी के बंगले अनीस विला में तोड़फोड़, जांच शुरू

Thu, 24 Nov 2022 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

बंगले के पावर ऑफ अटार्नी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लोग बंगले में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
सलमान रुश्दी की संपत्ति अनीस विला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगले पर हक को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रसिद्ध लेखक अहमद सलमान रुश्दी की प्रॉपर्टी अनीस विला में तोड़फोड़ की गई है। कुछ लोगों ने हथौड़े से दो दरवाजों पर लगे ताले, कमरे की चिटकनी और शीशे तोड़ डाले हैं। बंगले के पावर ऑफ अटार्नी राजेश त्रिपाठी ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है।

विज्ञापन


त्रिपाठी के अनुसार  फॉरेस्ट रोड पर स्थित अनीस विला पर एक व्यक्ति ने अपना हक जमाना शुरू कर दिया है। अनीस विला के हक को लेकर मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि बंगले की पावर ऑफ अटार्नी उनके नाम है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि वह सलमान रुश्दी के पारिवारिक मित्र रानी शंकर दास के साथ बंगले में मौजूद थे। इस बीच कुछ लोग बंगले में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

एएसपी अजय कुमार राणा ने बताया कि तोड़फोड़ की शिकायत मिली है। जांच जारी है। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अहमद सलमान रुश्दी एक ब्रिटिश भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार हैं। सलमान रुश्दी वर्ष 2000 में पहली बार सोलन आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें