फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगार आत्महत्या मामले में उद्योग के एचआर और प्लांट हेड पर एफआईआर

Mon, 09 Nov 2020 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गगरेट क्षेत्र के एक उद्योग के कामगार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उद्योग के एचआर हेड और प्लांट हेड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक कामगार की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उद्योग प्रबंधन की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने आत्महत्या की है। सोमवार सुबह इस मामले को लेकर श्रमिकों का गुस्सा फूटा और नारेबाजी की। कामगारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


पत्नी ने आरोप लगाया है कि उद्योग प्रबंधन उसके पति पर अनावश्यक दबाव बना रहा था। इस वजह पति परेशान था। इधर, आरोपों को उद्योग प्रबंधन ने सिरे से नकार दिया है। श्रमिक यूनियन यूनिट सुबह से ही प्रदर्शन पर डटी रही। यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि श्रमिक को उद्योग ने इतना परेशान किया कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी। मृतक के परिवार को नौकरी और मुआवजा दिया जाए।

उधर, उद्योग के प्रशासक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि श्रमिक को नियमानुसार हर संभव मदद कंपनी की तरफ से दी जाएगी। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने उद्योग के एचआर हेड और प्लांट हेड के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


प्लांट हेड ने कहा कि कुछ लोगों ने कामगार की मौत को मुद्दा बना दिया है। हालांकि, उद्योग प्रबंधन की सारी संवेदनाएं मृतक के परिजनों के साथ है। यूनियन के लोग उद्योग में कार्य कर रहे अन्य कामगारों को बरगला रहे हैं। उद्योग प्रबंधन मृतक के परिवार की हर संभव सहायता करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें