फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह के पास निर्माणाधीन दो सुरंगें धंसीं, श्रमिक सुरक्षित

Mon, 25 Dec 2023 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)

सार

यह घटना उत्तराखंड के सिलक्यारा में सुरंग धंसने के दौरान की बताई जा रही है। पंडोह-टकोली बाईपास फोरलेन के बीच ये सुरंगें बन रही हैं।
विज्ञापन
पंडोह के पास निर्माणाधीन दो सुरंगों में आया मलबा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडोह के पास निर्माणाधीन दो सुरंगों के एक माह पहले धंसने की घटना अब उजागर हुई है। हालांकि सुरंगों के अंदर न तो कोई फंसा है और न कोई दबा है। सुरंगें धंसने की आशंका के चलते सभी श्रमिक पहले ही बाहर निकल गए थे। इस घटना को कंपनी प्रबंधन सामान्य प्रक्रिया बता रहा है। अब भी मलबा हटाने पर और मलबा आ रहा है। इससे दिक्कतें पेश आ रही हैं। पंडोह-टकोली बाईपास फोरलेन के बीच ये सुरंगें बन रही हैं।

विज्ञापन


यह घटना उत्तराखंड के सिलक्यारा में सुरंग धंसने के दौरान की बताई जा रही है। पंडोह डैम के साथ लगते डयोड में निर्माणाधीन दो सुरंगों में से एक सुरंग आरएचएस में 22 नवंबर को सुबह 4:00 बजे 25 से 30 मीटर का हिस्सा धंसा। 6 दिसंबर शाम को एचएलएच सुरंग का 60 मीटर हिस्सा धंस गया। इन सुरंगों की लंबाई तीन-तीन किलोमीटर की है। इनके छोर आपस में मिल चुके हैं।

बता दें कि पंडोह बाईपास टकोली प्रोजेक्ट का कार्य एफकॉन्स कपंनी के पास है और इसका काम शाहपुरजी पलौनजी कंपनी की देखरेख में हो रहा है। उधर, शाहपुरजी पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने बताया कि कार्य के दौरान ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। वहीं, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि टनल में ऐसा मलबा आना सामान्य घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें