फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Markanda River Sirmour: नदी में नहाने उतरे हरियाणा के दो युवकों की डूबकर मौत

Sun, 15 May 2022 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

गर्मी से निजात पाने के लिए चार युवक मारकंडा नदी में एक कुंड में नहाने उतर गए। गौरव और रमन की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर दूर मारकंडा नदी में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। दोनों ही मृतक हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त गौरव (18) पुत्र कमलेश कुमार और रमन (30) पुत्र राजकुमार निवासी बिलासपुर, तहसील शहजादपुर, जिला अंबाला (हरियाणा) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिलासपुर गांव के चार युवक रविवार को नाहन के समीप खजुरना पहुंचे। गर्मी से निजात पाने के लिए चारों युवक मारकंडा नदी में एक कुंड में नहाने उतर गए। कुछ ही देर बाद कुंड में नहाते वक्त गौरव और रमन डूबने लगे। दोस्तों को डूबता देख अन्य दो साथी संदीप और अर्शदीप पानी से बाहर निकलकर सहायता के लिए चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गौरव और रमन कुंड की गहराई में डूब चुके थे। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा व पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। एक युवक का शव काफी गहराई में होने की वजह से गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बबीता राणा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें