फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की वजह से एक साथ नमाज पढ़ने से रोका तो कर दी मारपीट, दो घायल

Sun, 25 Apr 2021 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड नियमों की वजह से एक साथ नमाज पढ़ने से रोका तो कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना पांवटा साहिब के अंतर्गत देवीनगर की एक मस्जिद की है। पुलिस को दी शिकायत में अब्दुल अलीम निवासी वार्ड नंबर नौ ने कहा कि वह मदीना मस्जिद की देखरेख पिछले करीब पांच साल से कर रहे हैं।

विज्ञापन


आजकल रमजान का महीना चल रहा है। वह हर रोज मस्जिद में व्यवस्था की देखरेख के लिए जाते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे भी वह मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। वहां पहले से ही मोहल्ला के 20 से 30 लोग नमाज पढ़ने के लिए एकत्रित हुए थे। अब्दुल ने सरकारी आदेश के मुताबिक पांच से ज्यादा लोग इकट्ठे होकर नमाज पढ़ने से इनकार किया।

इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने बहसबाजी शुरू कर दी। बहस के बीच उन्होंने डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गए। बेटा अब्दुल हबीज बचाने आया तो उसके सिर पर भी डंडे से वार किए गए। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें