यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर केंद्र सरकार की बैंकों के निजीकरण की नीति के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण शहर के बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। बैंक कर्मी बुधवार को काम पर लौटेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान और संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही है।