फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक चिप की मदद से दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा देते दो गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2020 09:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस और कंडक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली के बाद अब प्रदेश में शनिवार को हुई दिल्ली पुलिस की भर्ती परीक्षा में भी धांधली हुई है। हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते एक निजी कॉलेज में हरियाणा के जींद निवासी दो युवक इलेक्ट्रॉनिक चिप से नकल करते पकड़े गए हैं। इसके बाद संबंधित कॉलेज प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, हरियाणा के जींद का ही व्यक्ति जो बाहर से नकल करवा रहा था, वह मौके से भाग निकला, उसकी तलाश जारी है। परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शुरू हुई। इसमें प्रदेश और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

हमीरपुर के निजी कॉलेज में बनाए परीक्षा केंद्र में हरियाणा के जींद निवासी दो परीक्षार्थियों ने कान के पास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लगाए थे। बाहर से कोई उन्हें इनके माध्यम से नकल करवा रहा था। परीक्षा संचालक ने जब तलाशी ली तो उनसे इलेक्ट्रिक चिप बरामद हुए। कार्यकारी थाना प्रभारी सदर त्रिलोक चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाहर से नकल करवाने वाले की तलाश जारी है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें