फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, मौत से पहले ऐसे बचा लिए 35 यात्री

Tue, 09 Feb 2021 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट/टीहरा (मंडी)
विज्ञापन
मृतक ड्राइवर श्यामलाल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चलती बस में दिल का दौरा पड़ने से ड्राइवर की मौत हो गई है। घटना के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। बेहोश होने से पहले ड्राइवर ने जैसे-तैसे ब्रेक लगाकर यात्रियों की जान बचा ली वरना बड़ा हादसा हो सकता था।  मंगलवार सुबह नौ बजे सरकाघाट डिपो की यह बस सवारियों को लेकर अवाहदेवी जा रही थी। सधोट के पास अचानक ड्राइवर के सीने में दर्द उठा। वह पसीने से तर हो गए। बस हिचकोले खाने लगी। इसी बीच ड्राइवर चिल्लाने लगे और सवारियों को उतरने के लिए कहा। बस को ब्रेक लगने के बाद जैसे ही सवारियां नीचे उतरीं ड्राइवर श्यामलाल (46) स्टेयरिंग पर ही बेहोश हो गए। उन्हें हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


दूसरी बस का इंतजाम कर रवाना किए यात्री
सूचना मिलते ही निगम के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा अन्य बस लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने एक निजी गाड़ी से ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरी बस का इंतजाम कर सवारियों को भी रवाना किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नरेंद्र शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि एचआरटीसी श्यामलाल के परिवार के साथ है।

रानाबाग में गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत
उधर, छतरी-रानाबाग सड़क पर रानाबाग के पास मंगलवार करीब तीन बजे एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक अनिल कुमार पुत्र डोला राम निवासी धारा चमारला कोटा सेरी तहसील आनी जिला कुल्लू की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। कार में चालक के अलावा कोई नहीं था। छतरी क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी सड़क दुर्घटना से चौथी मौत हो गई है। थाना प्रभारी जंजैहली गोपाल चंद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनिल कुमार छतरी से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रानाबाग के समीप चालक अनिल ने नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी। इससे चालक अनिल की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों को हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये की राशि दी है। एसएचओ गोपाल चंद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें