फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी: किन्नौर के सांगला में तीन ट्रैकर की मौत, 19 को निकाला गया सुरक्षित

Sun, 24 Oct 2021 09:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/सांगला(किन्नौर)/ केलांग(लाहौल-स्पीति)/बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 8
बचाव दल लोगों को सुरक्षित निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में रविवार को येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश और बर्फबारी हुई। इससे प्रदेश में दो एनएच दारचा-सरचू और ग्रांफू-लोसर समेत 67 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि 264 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। उधर, जिला शिमला के रोहडू के जांगलिख से किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल सांगला की ओर निकले ट्रैकिंग दल के तीन सदस्यों की बर्फ में दबने से मौत हो गई, जबकि पोर्टर और गाइड समेत 19 ट्रैकर को बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया है। वहीं किन्नौर जिले के छितकुल में लम्खागा दर्रे में लापता दो ट्रैकर को खराब मौसम के चलते रविवार को भी तलाश नहीं किया जा सका। 19 अक्तूबर को रोहड़ू के जांगलिख से मुंबई के 12 और एक दिल्ली का ट्रैकर, उत्तराखंड के सात पोर्टर और रोहड़ू के दो गाइड के साथ निकले थे। शनिवार रात 12 बजे जिले के बुरन पास में ट्रैकर बर्फ के बीच फंस गए।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह तहसीलदार सांगला जयचंद धीमान, डीएसपी भावानगर राजू की अगुवाई में पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों सहित ब्रुआ गांव के ग्रामीण बचाव अभियान में जुट गए। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि दीपक नारायण (58), राजेंद्र भालचंद्र पाठक (65), अशोक मधुकर भाले राव (64) निवासी मुंबई की बर्फ में दबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
तीन-चार फीट बर्फ के नीचे दबे होने के चलते शव अभी नहीं निकाले जा सके हैं। जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद भी ऐसी लापरवाही उचित नहीं हैं। ट्रैकिंग करवाने वाली एजेंसी पर सख्त कार्रवाई होगी।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने से करवाचौथ में चांद के दीदार के लिए रविवार रात विवाहिताओं को इंतजार करना पड़ा। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में सीजन में पहली बार रविवार दोपहर बाद बर्फ के फाहे गिरे। बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट से ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी को देखते हुए अटल टनल रोहतांग होकर सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही भेजे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
चंबा में एक और ऊना में दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश-बर्फबारी से मक्की, धान के अलावा नकदी फसलों को नुकसान से किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। डलहौजी के डैनकुंड, लक्कड मंडी और पौलहाणी में साल का पहला हिमपात हुआ। राजधानी शिमला में भी दिन भर बारिश होती रही। जिला कांगड़ा में शनिवार देर शाम से बारिश और धौलाधार पर भारी हिमपात से सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन

6 of 8
कोकसर में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को भी मौसम खराब रहेगा। 26 से 28 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। केलांग का न्यूनतम तापमान -0.7, कल्पा 4.6, शिमला 10.1, सुंदरनगर 13.1, भुंतर 13.0, धर्मशाला 12.8, ऊना 13.4, नाहन 16.0, सोलन 12, मनाली 7.5, मंडी 15.9, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 13.4 और चंबा में 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।   
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में सोलर पैनल की स्थापना के लिए रविवार को हेलीकॉप्टर मौसम की बेरुखी के कारण रवाना नहीं हो सका। अब सोमवार को सुबह 10 बजे पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के ग्राउंड से जिला प्रशासन व विद्युत विभाग के एक दल के साथ बड़ा भंगाल के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। बड़ा भंगाल में हिम ऊर्जा के तहत सोलर पैनल लगना है। हेलीकॉप्टर से ही इन सोलर पैनल को बड़ा भंगाल तक पहुंचाया जा सकेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी गिरी बर्फ (सेंटीमीटर में) 
बारालाचा    50
रोहतांग दर्रा     40  
गोंधला    15
कोकसर    15
भरमौर    15
पांगी    15
अटल टनल नॉर्थ पोर्टल    10
सिस्सू    10
केलांग    10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें