फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ठाकुर दोबारा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री की कमान विशाल को

Sun, 22 Nov 2020 08:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 41वां प्रदेश अधिवेशन मंडी के मां भीमाकाली मंदिर परिसर में हुआ। अधिवेशन की शुरुआत में मंत्री प्रतिवेदन के साथ वर्ष 2020-21 की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर को दोबारा अध्यक्ष और नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा को बनाया गया।

विज्ञापन


मुख्यातिथि पूर्व एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रमेश पप्पा और विशिष्ट अतिथि प्रफुल्ल आकांत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विवि के कुलपति चमन लाल चंदन थे। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश भर में छात्र संगठन होने के साथ अपनी सामाजिक संगठन की भूमिका को निभाते हुए बढ़-चढ़कर सेवा कार्य किए।

विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति, धारा 370, राम मंदिर जैसे मुद्दों पर एक स्वप्न देखा था। आज जब देश में एक सशक्त नेतृत्व की सरकार में जब वह सपने साकार होते हुए दिखाई दे रहे हैं, उस समय के कार्यकर्ताओं से लेकर आज के कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिलती है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थी परिषद के ऐतिहासिक आंदोलनों की चर्चा करते हुए समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका को रखकर सबका मार्गदर्शन किया। अधिवेशन में प्रस्ताव भी पारित किए गए।
विज्ञापन


अधिवेशन में  प्रदेश भर से 98 कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों का पालन किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत, अखिल भारतीय शोध कार्य प्रमुख आलोक पांडेय और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें