फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women IPL: पहले महिला आईपीएल का हिस्सा हो सकती हैं प्रदेश की छह बालाएं

Sat, 17 Dec 2022 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल की रेणुका ठाकुर भारतीय महिला टीम में बतौर गेंदबाज खेल रही हैं। इस समय मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है।
विज्ञापन
हरलीन, सुषमा, रेणुका, अनीशा, तनुजा, शिवानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च में प्रस्तावित पहले महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिमाचल की छह से सात खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है। महिला आईपीएल में प्रदेश की चार खिलाड़ियों गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर, हिमाचल टीम की कप्तान हरलीन कौर दयोल, विकेटकीपर सुषमा वर्मा और तनुजा कंवर का चयन होना लगभग तय है।

विज्ञापन


उन्हें महिला आईपीएल टीमों की फ्रेंचाइजी पहले ही राउंड की बोली में खरीद लेगी। इसके अलावा हिमाचल की अनीशा अंसारी और शिवानी सिंह ने सीजन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अलग पहचान बनाई है। हिमाचल की रेणुका ठाकुर भारतीय महिला टीम में बतौर गेंदबाज खेल रही हैं। इस समय मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है। हिमाचल टीम की कप्तान हरलीन कौर दयोल ने भी अपने बेहतर खेल के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है।

वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम की हिस्सा हैं। हिमाचल की विकेटकीपर सुषमा वर्मा पूर्व में भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं। माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका दौर के लिए उनका भारतीय टीम में उनका चयन हो जाएगा। तनुजा कंवर ने भी भारतीय टीम में जगह बनाई है। उन्होंने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। अनीशा अंसारी और शिवानी सिंह ने भी इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


उम्मीद है पांच से छह खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल की महिला खिलाड़ी अपने बेहतर खेल के दम पर भारतीय टीम में जगह बना रही हैं। खिलाड़ियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई है। पहले महिला आईपीएल में हिमाचल की पांच से छह खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें