फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Book of Records: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ‘सराज प्लाग हाइकिंग’

Mon, 13 Jun 2022 09:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)

सार

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले इस अनूठे इवेंट में 345 महिला-पुरुषों ने भुलाह से शिकारी देवी तक करीब 12 किलोमीटर ट्रैकिंग करते हुए 1176.26 किलोग्राम प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित किया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रतिभागी बनकर इस आयोजन में हिस्सा लिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल 2022 के समापन पर सोमवार को पहली बार ‘सराज प्लाग हाइकिंग’ का आयोजन किया गया। इसे इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले इस अनूठे इवेंट में 345 महिला-पुरुषों ने भुलाह से शिकारी देवी तक करीब 12 किलोमीटर ट्रैकिंग करते हुए 1176.26 किलोग्राम प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रतिभागी बनकर इस आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग और जंजैहली पर्यटन उत्सव कमेटी ने संयुक्त रूप से करवाया। सेवानिवृत्त कैप्टन श्याम सिंह ने 345 महिलाओं और पुरुषों को कूड़ा एकत्रित करने के लिए हरी झंडी दिखाई।

175 पुरुष और 170 महिलाओं ने पहाड़ चढ़ते कूड़ा और प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। सभी ने माता शिकारी देवी से भुलाह तक 12 किलोमीटर पैदल चलकर जगह-जगह फेंके गए प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा किया। इस सफल आयोजन को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करने की घोषणा निर्णायक मंडल में शामिल किरणजीत और चंदू ने की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का मेडल और प्रमाण पत्र एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल को दिया। खंड विकास अधिकारी जीसी पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे की लत के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें