फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Bharti Exam: इस दिन होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा

Mon, 13 Jun 2022 09:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 3 जुलाई को होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों (पुरुष एवं महिला) और ड्राइवरों के पदों के लिए पूरे राज्य में 3 जुलाई को दोपहर 12 से 1:00 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। इससे पहले यह परीक्षा गत 27 मार्च को आयोजित की गई थी। पेपर लीक होने के कारण प्रदेश सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। पेपर लीक मामले की पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) जांच कर रही है। 1,334 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) गत 3 मार्च को हुई थी। इसमें 60,454 पुरुष, 14,653 महिलाएं और 696 आरक्षी चालक (पुरुष) पीईटी के आधार पर उत्तीर्ण हुए थे। उम्मीदवारों को अब नए सिरे से रखी लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांस्टेबलों की भर्ती के  पेपर लीक मामले में अभी तक कुल 121 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 90 अभ्यर्थी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। देश के आठ राज्यों में पेपर लीक मामले में किंगपिन शिव बहादुर की गिरफ्तारी वाराणसी से हुई है। गिरफ्तार हुए लोगों में बिहार के पांच आरोपी भी शामिल हैं, जो प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। यहां पेपर की छपाई की गई थी। प्रदेश के आठ जिलों में पेपर बेचा गया था। पहले सरकार ने यह मामला एसआईटी को जांच के लिए सौंपा था। विपक्ष के नेताओं के विरोध के बाद दबाव में आकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह मामला सीबीआई को जांच के लिए सौंपा है। अभी सीबीआई ने जांच शुरू नहीं की है। 

बिहार से दो और आरोपी गिरफ्तार
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिहार से गिरफ्तार आरोपी शिव शंकर प्रसाद उर्फ शिवो पटेल उर्फ कारो (40) और रणजीत कुमार (40) को सोमवार को कांगड़ा में शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया। दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों को अब 17 जून को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों ने साजिशकर्ता व मध्यस्थता की भूमिका निभाई है। इनके कब्जे से कुछ नकदी व रसीदें भी बरामद हुई हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें