ऋषभ ने 2021-22 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार पाकर अपना नाम सुनहरे पन्नों में दर्ज किया है। एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में 470 पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम भूमिका अदा की।
डिग्री कॉलेज धर्मशाला के एनएसएस प्रभारी मलकीयत सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी अभियान और स्वयंसेवी कार्यों में अद्वितीय योगदान पर पदक से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संजीवन कटोच भी मौजूद रहीं। डॉ. मलकीयत सिंह के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की इकाई ने समाज कल्याण एवं जागरुकता के विभिन्न अभियान चलाए।
इनमें प्लांट फॉर हैप्पीनेस के तहत प्रतिवर्ष 1000 फलदार पौधों की नर्सरी तैयार कर मुफ्त वितरण करना, पुराने जल स्रोतों का पुनरुद्धार कर पीने योग्य पानी सुलभ करवाना, 23 रक्तदान शिविरों में एनएसएस की सक्रिय भागीदारी करवाना और स्वयं कोरोना काल में पांच बार सहित 11 बार रक्तदान सहित कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
ऋषभ ने 2021-22 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार पाकर अपना नाम सुनहरे पन्नों में दर्ज किया है। एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में 470 पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम भूमिका अदा की। वहीं रक्तदान शिविरों में चार यूनिट रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया है। इसके अलावा कई और सराहनीय कार्य किए हैं।