लॉकडाउन के दौरान महंगी हुईं दालों के दाम अब 10 से 15 रुपये प्रतिकिलो तक लुढ़क गए हैं। सरसों तेल अब और महंगा हो गया है। 15 लीटर सरसों तेल के टीन का दाम 1750 से बढ़कर 1950 रुपये हो गया है। लॉकडाउन में हर चीज के दाम बढ़ गए थे। दालें 10 से 15 रुपये महंगी मिल रही थीं। लोगों का 3000 रुपये का रसोई का सामान उस दौरान 3500 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों अश्विनी, मीना, सुरेश ठाकुर, पवन आदि ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान खाने वाली हर वस्तु महंगी हो गई थी। सामान की आपूर्ति भी पूरी नहीं हो पा रही थी। सामान महंगा होने का एक यह भी कारण था। अब लॉकडाउन खत्म हो गया है, जिससे दालों व किराने के दाम कम हो गए हैं।