फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पवनेश को प्रमोशन, अमिताभ, हेमंत और राजेश का बढ़ा इंतजार

Fri, 24 Sep 2021 04:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अमिताभ गौतम, राजेश इक्का, डॉ. हेमंत गुप्ता और मनोज भैंक भी 2019 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। सरकार के इस फैसले के बाद वन अधिकारियों के बीच यह पदोन्नति चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
अधिसूचना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर 1989 बैच के सिर्फ एक आईएफएस अधिकारी पवनेश कुमार को प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) के पद पर प्रोफार्मा आधार पर पदोन्नति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गई। अधिसूचना के अनुसार उनकी नई नियुक्ति के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इसी बैच के अमिताभ गौतम, राजेश इक्का, डॉ. हेमंत गुप्ता और मनोज भैंक भी 2019 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर सरकार के इस फैसले के बाद वन अधिकारियों के बीच यह पदोन्नति चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, अमिताभ गौतम वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं जबकि इक्का, गुप्ता और भैंक हिमाचल में सेवाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि 1985 से लेकर 1988 बैच तक जब भी सरकार ने पदोन्नति की तब पूरे बैच को ही पदोन्नत किया गया।

चूंकि मनोज भैंक इसी महीने जबकि डॉ. गुप्ता अगले महीने एपीसीसीएफ पद पर रिटायर हो जाएंगे। इसी वजह से पूरे कैडर में सिर्फ  एक अधिकारी के पदोन्नत होने से यह निर्णय चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में बैच के अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से लेकर वन मंत्री राकेश पठानिया तक से मुलाकात की थी। सभी ने पूरे बैच को पदोन्नत करने का आश्वासन दिया लेकिन आखिर में सिर्फ एक अधिकारी को पदोन्नत कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें