फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: विधायक नंदलाल के खिलाफ उतरा कांग्रेस का एक धड़ा, टिकट में बदलाव की उठाई मांग

Wed, 20 Jul 2022 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

संघर्ष समिति ने कहा कि विधायक नंदलाल की जगह तीन नाम तय किए गए हैं। इनमें नगर परिषद के पार्षद विशेषर लाल, कृष्ण नेगी और मोहन नेगी शामिल हैं। हाईकमान तीनों में से एक का नाम तय करे।
विज्ञापन
कांग्रेस संघर्ष समिति रामपुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के गृहक्षेत्र रामपुर में विधायक नंदलाल के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। विधायक नंद लाल से नाराज वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संघर्ष समिति का गठन किया है। उनका कहना है कि अगर हाईकमान फिर से 3 बार विधायक रहे नंदलाल को रामपुर विस से टिकट देता है तो कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन


संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में कहा कि विधायक नंदलाल पिछले 15 वर्षों से निष्क्रिय हैं। ऐसे में इस बार प्रत्याशी बदलना जरूरी है। वह हर क्षेत्र में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। इसमें यह सामने आया है कि मौजूदा विधायक ने कभी उनसे संवाद नहीं किया। अभी तक गाहन, सराहन और तकलेच में बैठकें हो चुकी हैं। 

समिति ने कहा कि विधायक नंदलाल की जगह तीन नाम तय किए गए हैं। इनमें नगर परिषद के पार्षद विशेषर लाल, कृष्ण नेगी और मोहन नेगी शामिल हैं। हाईकमान तीनों में से एक का नाम तय करे। अगर हाईकमान नंदलाल पर दांव खेलता है तो उसके परिणाम के लिए भी पार्टी स्वयं जिम्मेवार होगी।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के प्रवक्ता महेंद्र खुंद, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष आत्माराम केदारटा, पूर्व प्रधान खडाहन दिला राम क्रांति, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद हरीश लक्टू, उपाध्यक्ष कांग्रेस रामपुर ब्लॉक पदमा कुमारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता पूज्यदेव, पूर्व सेवा दल सचिव मोहर मेहता, पार्षद नगर परिषद गोविंद राम, पार्षद नगर परिषद विशेषर लाल, कमल दास वर्मा, वीरेद्र भलूनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें