फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल से आर-पार हुए रिकॉर्ड पांच हजार से ज्यादा वाहन

Sun, 27 Dec 2020 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सर्दियों में समूचे प्रदेश से कटे रहने वाले लाहौल-स्पीति के लिए अटल टनल रोहतांग नई सौगात लेकर आई है। टनल के रास्ते रविवार को रिकॉर्ड पांच हजार 450 वाहन गुजरे। टनल के उद्घाटन के बाद से टनल से गुजरने वाले वाहनों की यह अधिकतम संख्या रही है। टनल खुलने के बाद सर्दी और बर्फबारी के बावजूद लाहौल की ओर 2800, जबकि रोहतांग से मनाली की ओर 2650 वाहनों ने रुख किया।

विज्ञापन


खास बात यह है कि टनल के भीतर माइनस 18 डिग्री तापमान होने के बावजूद पुलिस कर्मी टनल की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को मुस्तैद रहे। देश के लिए रणनीतिक रूप से अति महत्वपूर्ण अटल टनल अब पर्यटन का भी बड़ा केंद्र बन गया है। पर्यटक मनाली घूमने के बाद अटन टनल होकर लाहौल जा रहे हैं। मनाली की सड़कों पर भी लंबा जाम लग रहा है। सोलंगनाला से अटल टनल के साउथ पोर्टल के बीच जाम की स्थिति बन रही है।

कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। पुलिस ने 30 वाहन चालकों के ओवरटेक करने पर चालान किए हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि अटल टनल अब मुख्य पर्यटन स्थल बन गया है। रविवार को अटल टनल रोहतांग से रिकॉर्ड पांच हजार से ज्यादा वाहन आर-पार हुए। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जवानों की तैनाती की है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने के बावजूद नॉर्थ पोर्टल में यातायात सामान्य है।
विज्ञापन


पार्किंग के लिए कई जगह चिह्नित की गई हैं। अटल टनल देश के साथ प्रदेश के लिए भी अहम है। इसलिए दिन-रात पुलिस कर्मियों की तैनाती रखकर इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। वाहनों की ज्यादा संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के लिए भी कहा गया है। - संजय कुंडू, डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें