फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल मिक्सर में ब्लास्ट, एक की मौत, तीन कामगार घायल

Wed, 05 May 2021 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
केमिकल मिक्सर में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नालागढ़ के बीड प्लासी स्थित स्मार्ट पलाई वूड कंपनी में केमिकल मिक्सर (केटल) के ब्लास्ट होने से एक कामगार की दबकर मौत हो गई। मृतक कामगार यूपी के बदाऊं के फेजगंज का रहना वाला था। केमिकल गिरने से तीन कामगार बुरी तरह जख्मी हो गए है। घायलों को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने फैक्टरी संचालकों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह की है। 

विज्ञापन


बीड प्लासी स्थित स्मार्ट प्लाइवुड कंपनी में केमिकल मिक्सर (केटल) में ब्लास्ट हुआ। यह मिक्सर 20 फीट की ऊंचाई पर लोहे के एंगल पर था। ब्लास्ट के बाद इसका ढक्कन गिर गया और केमिकल समेत लोहे का एंगल कामगारों पर गिर गया। इसके नीचे काम कर रहा उत्तर प्रदेश के बदाऊं जिले के फेजगंज का 21 वर्षीय कामगार उमेश पुत्र नारायण दास दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पंजाब के रूपनगर के ज्ञानी जैल सिंह नगर निवारी केसी झा (57), उत्तर प्रदेश के बिजनौर के सोनू (28) संभल जिले के चंदोली गांव के चेतन पाल बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि कंपनी में किस चीज से ब्लास्ट हुआ है इसके लिए फॉरेसिंक टीम को शिमला से बुलाया गया। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें