फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टानें खिसकने से मनाली-केलांग हाईवे ठप, छह घंटे फंसे रहे वाहन

Mon, 01 Mar 2021 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली-केलांग राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरीं चट्टानें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति के मूलिंग पुल के पास पहाड़ से चट्टानें खिसकने से मनाली-केलांग हाईवे करीब छह घंटे के बंद रहा। इस दौरान दर्जनों वाहन यहां फंस गए। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद बीआरओ ने मौके पर मशीनरी भेजी। सुबह 11 बजे बीआरओ ने चट्टानों को हटाकर सड़क को बहाल किया। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह मूलिंग पुल से मनाली की तरफ महज 300 मीटर की दूरी पर चट्टानें खिसक गईं। मूलिंग पंचायत के लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची। मूलिंग निवासी राजीव ने बताया कि सुबह पांच बजे चट्टानों के खिसकने की आवाज सुनी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा जरा। इस हिस्से में 200 मीटर का दायरा भूस्खलन और चट्टानें खिसकने के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ है। 

तापमान बढ़ने के साथ बर्फ का पानी इस हिस्से में लगातार बहने से भूस्खलन और पत्थर गिरने का क्रम शुरू हो जाता है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने बताया कि सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की बीआरओ को तत्काल सूचना दी गई। करीब 11 बजे मनाली केलांग मार्ग को बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें