पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के न्योते पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स सिंह कांग्रेस के 12 विधायक इस लंच डिप्लोमेसी में पहुंचे। इनमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित विक्रमादित्य सिंह, जगत सिंह नेगी, नंद लाल, मोहन लाल ब्रागटा, अनिरुद्ध सिंह आदि नेता प्रमुख रहे। भोज में जुटे कांग्रेस नेताओं के फोटो सेशन के बाद मीडिया कर्मियों को गेट से बाहर जाने को कहा गया।
इसके बाद कांग्रेस नेता दोपहर बाद तीन बजे तक हॉली लॉज में जुटे रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने गानों और नाटी से का पार्टी नेताओं को आनंदित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कहते हैं कि इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सिर्फ भोज के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया है। इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
नहीं पहुंचे इन नेताओं को था निमंत्रण
एआईसीसी महासचिव आशा कुमारी, पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर, चंद्रेश कुमारी, विधायक राम लाल, सुजान सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, सुधीर शर्मा, सतपाल रायजादा, लखविंद्र राणा, आशीष बुटेल, कुश परमार, मनसा राम, रणजीत सिंह वर्मा, ठाकुर नत्था सिंह, हरभजन सिंह भज्जी, रवि ठाकुर, अजय महाजन, राकेश कालिया, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, सुभाष मंगलेट, सोहन लाल कसुम्पटी, करणेश जंग, किशोरी लाल, तिलक राज शर्मा, सुरेंद्र पाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया (हमीरपुर), खूब राम, राम कुमार चौधरी, बंबर ठाकुर, यादवेंद्र गोमा आदि के भोज का निमंत्रण था।