फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह के हो गए हीरा और धीरा, अठखेलियों में बीत रहा दिन

Sun, 14 Mar 2021 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हीरा और धीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कांगड़ा स्थित गोपालपुर चिड़ियाघर में रखे गए जंगली जानवरों का नामकरण किया जा रहा है। करीब चार माह पहले चिड़ियाघर में जन्मे शेरनी के शावकों का नामकरण कर दिया गया है। शेरनी ने दो शावकों को जन्म दिया है, इसमें से एक का नाम हीरा और दूसरे का नाम धीरा रखा गया है। छोटे-छोटे इन हीरा और धीरा शावकों को देखने के लिए पर्यटक भी काफी उत्साहित हैं। इन शावकों की अठखेलियां सैलानियों को खूब आकर्षित कर रही हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोपालपुर चिड़ियाघर में लॉकडाउन के दौरान गुजरात से शेर शेरनी का जोड़ा लाया गया था। लेकिन लॉकडाउन में शेर-शेरनी के जोड़े को ज्यादा लोग नहीं देख पाए थे। अब पर्यटक धीरे-धीरे चिड़ियाघर में पहुंच रहे हैं। ऐसे में करीब चार पहले जन्मे हीरा और धीरा को देेखकर पर्यटक काफी उत्साहित हो रहे हैं। वन्य जीव विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल एम राहणे ने कहा कि शेरनी के शावकों का नामकरण कर दिया गया है। दोनों ही शावक नर हैं। उन्होंने कहा कि शावकों की स्वास्थ्य जांच भी कर ली गई है और दोनों ही शावक स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें