फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम सरकार ने की कर्मचारियों की अनदेखी : कटोच

विज्ञापन
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव निशा कटोच व अन्य पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव निशा कटोच ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के एक लाख कर्मचारियों की हो रही अनदेखी के विषय में चर्चा की। निशा कटोच ने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश सरकार ने अपने विधायकों की वेतन कटौती को तो हटा लिया। लेकिन कर्मचारियों के फ्रीज डीए को जारी नहीं किया। इसके साथ एक लाख एनपीएस कर्मचारियों को भी नजरअंदाज किया गया। इसके फलस्वरूप एनपीएस कर्मचारी लगातार शिमला में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

निशा कटोच ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की उनको नजरअंदाज करना आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी पड़ेगा। प्रदेश की बेटियों को भी जाति के आधार पर बांट प्रदेश सरकार ने भारी भूल की है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रेम कुमार धूमल को ही मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार कर भाजपा को बहुमत दिया था। ऐसे में प्रेम कुमार धूमल को जरूर जनता में व्याप्त रोष को कम करने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें